Posts

मौर्य साम्राज्य का पहला शासक कौन था ?

A) बिम्बिसार  B)चंद्रगुप्त C)अशोक D) बिंदुसार  अधिक जानकारी  कहते हैं कि चंद्रगुप्त मौर्य का जन्म 340 ई. पूर्व में मौरिय अथवा मौर्य वंश के कुल में हुआ था।उनके पिता की मौत उसके जन्म लेने से पहले ही हो गई थी। जब चन्द्रगुप्त 10 वर्ष के थे तो उनकी मां मुरा का भी देहांत हो गया था और तब से उनकी परवरिश आचार्य चाणक्य ने की थी। चन्द्र गुप्त मौर्य भारतीय इतिहास के सबसे प्रसिद्ध शासक थे, जिन्हें आज कई सदियों बाद भी लोग जानते हैं और उनके पराक्रम की प्रशंसा किए बिना नहीं रह पाते हैं। चन्द्रगुप्त मौर्य भारत के सबसे सशक्त और महान शासकों में से एक थे, जिन्होंने अपने अद्भुत साहस, कुशल रणनीति से न सिर्फ भारत बल्कि इसके आसपास के कई देशों पर भी राज किया था। यह साम्राज्य इन्होंने ऐसा बना दिया था कि इसकी तुलना करने वाला अन्य कोई भी साम्राज्य नहीं था। चंद्रगुप्त मौर्य के द्वारा बनाया गया यह साम्राज्य लगभग 130 वर्षों तक आने वाली पीढ़ियों के लिए बढ़ा हुआ था। आपको बता दे कि चंद्रगुप्त मौर्य की मृत्यु 297 ईशा पूर्व के आसपास आध्यात्मिक संत गुरु भद्रबाहु के मार्गदर्शन में हुई थी।

वास्को डी गामा पहली बार भारत में कब आया था

A) 20 मई 1498 ईस्वी B)12 जुलाई 1498 ईस्वी C)15 अगस्त 1498 ईस्वी D)25 दिसंबर 1498 ईस्वी सही उत्तर -  A)  20 मई 1498 ईस्वी  अधिक जानकारी- वास्को डी गामा कप्पड़ पर                             कालीकट के निकट 20 मई  1498ईस्वी को भारत में आया था.वह कालीकट के क्षेत्रीय राजा जमेरिन से मिला और उसके साथ वार्ता सम्पन्न की. उसने कालीकट के स्थानीय राजा से मुलाकात की. हालांकि, यह वार्ता भारतीयों के साथ व्यापारिक संबंधों की स्थापना के संदर्भ में वास्को डी गामा के लिए उपयोगी नहीं था.